छत्तीसगढ की जानी मानी काँग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला का निधन
मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल ने अपने ट्वीटर वाल में ट्वीट करते हुए बताया कि करुणा शुक्ला की मौत corona virus की वजह से हुई है ।मुख्य्मंत्री ने करुणा शुक्ला को चाची बोलकर सम्बोधित करते हुए उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है। मुख्य्मंत्री ने लिखा है कि राजनीति से इतर उनके उनके परिवारिक रिश्ते थे और उन्हें उनका हमेशा आशीर्वाद मिला ।
[img-slider id="274450"]
कांगेस नेत्री करुणा शुक्ला भारतीय जनता पार्टी से 2004 में जांजगीर चाम्पा से लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थी ।भाजपा में रहते हुए करुणा कई महत्वपूर्ण पदों पर रही लेकिंन 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर काँग्रेस का दामन थाम लिया था।2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने काँग्रेस की ओर से राजनांदगाँव विधानसभा सीट से सिटींग मुख्य्मंत्री डॉ रमन सिंह से चुनाव लड़ा था हांलाकि वह चुनाव हार गई थी।



