2 जून को अंतराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य होगा अरण्यकाण्ड पर आधारित रामायण प्रतियोगिता

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाबा हंसराज रघुवंशी एवं लखबीर सिंह लक्खा देंगे भजन संध्या की प्रस्तुति

रायगढ़, 1 जून 2023/ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन 1 से 3 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में किया जा रहा है। जहां अंतराज्यीय रामायण मंडलियों द्वारा अरण्यकाण्ड पर आधारित रामायण प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान देर शाम राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार भजन संध्या की प्रस्तुति दे रहे है। इसी कड़ी में 2 जून को दोपहर 2.15 बजे से दीप प्रज्जवलन एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। साथ ही दोपहर 2.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक 8 अंतराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित रामायण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी एवं रात्रि 9.30 से 10.30 बजे तक लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button