भिलाई स्टील प्लांट में लगातार दूसरे दिन एक और हादसे में मजदूर की मौत

भिलाई: जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट फर्नेस -02 में शटडाउन किया गया है। उस डिस्मेंटल करने का काम किया जा रहा है। डिस्मेंटल का काम चिनार कंपनी को दिया गया है। उसी दौरान एस.एस सी.एल कंपनी का ठेका मजदूर सुखविंदर सिंह भी कटिंग का काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह सीधे नीचे गिर गया। नीचे गिरने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा दोपहर को करीब 2.30 बजे के आस-पास हुआ है। सुखविंदर सिंह भिलाई के इंदिरा नगर इलाके में रहता था। फिलहाल प्रबंधन के तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। इसके पहले सोमवार को भी भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हुआ था। सोमवार को प्लांट के एमआरडी यूनिट-2 में राक विस्फोट हुआ था। इसकी चपेट में आकर 6 मजदूर झुलस गए। इनमें दो मजदूर BSP और 4 यादव इंटरप्राइजेस के ठेका मजदूर थे। बताया जा रहा है कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ था। उस दौरान यह भी पता चला कि मजदूरों को बिना सुरक्षा कास्टयूम के गर्म स्लैग में पानी डालने के लिए भेज दिया गया था। जैसे ही मजदूरों ने स्लैग में पानी डाला उसमें विस्फोट हो गया था।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button