छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोल्ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़: कोल्ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तारबिलासपुर। सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग को कोल्डड्रिंक देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आखिरकार सरकंडा पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही लगातार जगह बदल बदल कर पुलिस से छुप रहा था लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना 12 अप्रैल की है जिस दिन नाबालिग किशोरी अपने ही पड़ोसी विकास गुप्ता के घर खाना खाने गई थी। उस वक्त विकास गुप्ता घर पर ही था जिसके दिमाग में कुछ और ही पक रहा था। अपने इरादे को अंजाम देने के लिए उसने नाबालिग किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसके होश खोने के बाद उसके साथ बलात्कार किया।

 

 

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button