छत्तीसगढ़ पयर्टन स्थल घटारानी में नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर

गरियाबंद भुपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज

फुलझर घटारानी में नव रात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर है दीवारो की लिपाई पोताई व पेटींग काम चल रहा है इस साल घटारानी विकास समिति द्वारा भण्डारे की व्यवस्था की जाएगी एवं दीप प्रज्जवलित किया जाएगा।
घटारानी रायपुर से 70 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत फुलझर विकास खण्ड छुरा जिला गरियाबंद में स्थित है यह देश विदेश के पर्यटक हजारों की संख्या में आते हैं कुंवार नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में यहां मेला लगता है जुलाई अगस्त में यह झरनों का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर प्राचीन मान्यता है कोई वस्तु व्यक्ति या पशु गुम होने पर एक नारियल मां घटारानी के नाम से चढ़ाने पर मिलने की संभावना बन जाती है यहा पर शिव मंदिर है शारदा मंदिर घटारानी मंदिर पहाड़ी के ऊपर लक्ष्मी कुबेर मंदिर है लोटेश्वर नाथ गुफा फुलझर डेम हैं यहां पर पिकनिक स्पॉट है। यहां पर छत्तीसगढ़ी हिन्दी फिल्मों की शूटिंग होती है
घटारानी के जंगलों में तेंदुए, जंगली सुअर,भालु,हिरण,नील गाय, गौर, मोर बन्दर, अजगर, विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पक्षी दिखाई देते हैं जो पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Share This Article
Leave a review