छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को लगाई फटकार:-


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर चल रहे विवाद का मामला छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के सामने दूसरे दिन भी दिखाई दिया।
नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से प्रभारी पुरंदेश्वरी ने तीखे स्वर में कहा कि 35 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले कार्यकर्ताओं को किस आधार पर पद दिया गया है।

भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने कहा कि बिना प्रभारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा किये कार्यकारिणी की घोषणा कैसे कर दी गयी है।
प्रदेश के कई नेताओं ने युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी से की है। जिसके बाद पुरंदेश्वरी ने अमित साहू को तत्काल रायपुर पहुँचने का निर्देश दिया था।
नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के बैठक में पहुंचते ही युवा मोर्चा के प्रभारी अनुराग सिंहदेव तथा ओपी चौधरी के मौजूदगी में ही प्रभारी पुरंदेश्वरी ने तीखे सवाल करने शुरू कर दिए।
प्रभारी ने अनुराग सिंहदेव तथा ओपी चौधरी से भी पूछा कि बिना आप लोगों की सहमति के कार्यकारिणी की घोषणा कैसे कर दी गयी है।
जवाब में अनुराग सिंहदेव और ओपी चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई थी लेकिन जब कार्यकारिणी घोषित की गई इसकी जानकारी इनको नही दी गयी।
प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने अमित साहू से तीखे स्वर में ये कहा-
हाऊ डीड यू डु इट, यू डिडंट डिस्वस्ड विथ पीपुल इंचार्ज एवर। प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के इस तीखे स्वर को सुनकर भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू कुछ भी बोल नही पाए।
पुरंदेश्वरी ने दोनों प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों पर जल्द से जल्द अमित साहू के साथ बैठकर निराकरण किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button