छत्तीसगढ़

छात्राओ ने रंग बिरंगे मनमोहक राखियां बनाई

बिलासपुर तखतपुर । नव जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल तखतपुर में रक्षा बंधन केपावन पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओ द्वारा रंग बिरंगे मनमोहक राखियां बनाई गई। अपनी बहनों के लिये सुंदर ग्रीटिंग्स कार्ड में भाइयों द्वारा बहनों के लिये प्यार व सम्मान को सुंदर कविता व सुंदर संदेश के द्वारा व्यक्त किया। कक्षा 1ली से 12वी तक सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी खुशी तथा कला का प्रदर्शन किया। प्राचार्य श्रीमती एस पी सैमुएल तथा पालको द्वारा राखियों एवं कार्ड्स का अवलोकन किया गया।पालको ने बच्चों की प्रतिभा को सराहना करते हुए कहा कि यह नव जागृति स्कूल पढ़ाई के अतिरिक्त बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करता इसके लिये प्राचार्या व स्कूल स्टॉफ बधाई के पात्र हैं। प्राचार्य ने बच्चों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए सभी बच्चों के सुंदर प्रयास की सहराना व प्रंशसा की।संस्था प्रभारी समित सैमुएल व आयरिस बरखा सैमुएल ने सभी पालको का स्वागत किया गया।बच्चों को भाई बहन के पवित्र रिश्तों को निभाने के साथ रक्षा बंधन पर्व के महत्त्व को बताया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक प्रभारी पूजा तिवारी , अनिता पाठक व समस्त शिक्षको माधुरी ठाकुर, निशा विल्सन ,प्रीति गुप्ता, नमिता साहू,सविता श्रीवास,पुष्पांजलि गंधर्व, सुनीता सिंगसरिया, लक्ष्मी दिवाकर, गायत्री यादव,आकांक्षा पाठक,दुर्गा ठाकुर, भारती ध्रुव,अंजनी जांगडे,सिमरन सिन्हा, गायत्री श्रीवास, मानसी कश्यप, गुरु सिंह कैवर्त, मनोहर साहू, अनिल साहू, धरम राज दिवाकर,अभिषेक पाठक, हेमचंद कौशिक, किशन तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, किशन देवांगन आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Show More
ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Back to top button