न्यूज़

छुरा नगर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, लोगों की सुनी समस्याएं

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र 8815207296

छुरा :गरियाबंद जिले के छुरा नगर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, जहां स्थानीय विश्राम गृह पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

वहीं एकलव्य स्कुल छुरा के शिक्षकों ने मुलाकात कर मंत्री से अतिथि शिक्षकों की नई भर्ती न करते हुए यथावत रखने की मांग के संबंध में पत्र सौंपा।
साथ ही कोरोना गाईड लाइन का पालन करने व बचाव संबंधी प्रचार प्रसार करने की बात भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना किसी उम्र विशेष के लोगों को नहीं होता यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इसलिए इसमें सावधानी बरतने की विशेष जरूरत की बात कही गई।

तत्पश्चात युवा कांग्रेस के आकाश दिक्षित के नेतृत्व में बड़े जोश के साथ बजरंग चौक छुरा में कार्यकर्तार्ओं ने छत्तीसगढ़ी परम्परा में उनका बाजेगाजे व रैली के साथ भव्य स्वागत किये।
जिसके बाद वे एक निजी कार्य में शामिल होने निकल गए।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button