छुरा, गरियाबंद – छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ बस्तर संभाग के समस्त जिला में पिछड़ा वर्ग समाज को 5वीं अनुसूची व पेसा कानून में शामिल करने के लिए विशेष रूप से कोंडागाँव जिला में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक के नाम कलेक्टर के हाथों ज्ञापन सौंपा इसी प्रकार धमतरी जिले के नगरी में भी ज्ञापन सौपा गया।इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश सचिव व मीडिया प्रभारी मनीष साहू ने बताया कि अगर हमारी मांगों पर मुहर नहीं लगी तो आगामी तिथि में पूरे प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर ज्ञापन देने के लिए सभी समाज के लोग हज़ारों की संख्या में शामिल हुए।उन्होंने बताया कि अगर संघ की मांग पूरा नहीं किया जाएगा तो आगामी तिथि में प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।साथ ही अब सरगुजा संभाग के समस्त जिलों में भी कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,संरक्षक लीलाराम साहू,महासचिव भागवत वैष्णव, कोषाध्यक्ष गंगाराम बघेल, शंकर हिरवानी,ठाकुर राम सार्वा, जिलाध्यक्ष कोंडागाँव फूलचंद दीवान, जिलासचिव देवलाल सोनवंशी, मीडिया प्रभारी-आलोक निषाद, जिला अध्यक्ष (साहू समाज) कोंडागांव राजेश साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष- कृष्णा साहू,सुरेश महंत, संतोष साहू,नरेश नाग,अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ से राजेश यादव, ग्रामीण,तहसील,जिला व प्रदेश पदाधिकारी सहित हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
Read Next
2 days ago
होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: भारत के पास 25 दिन का तेल और ईंधन स्टॉक
2 days ago
टी20 विश्व कप 2026: सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर, दिग्गजों ने की फाइनल की भविष्यवाणी
2 days ago
विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन पीजी कॉलेज बेमेतरा में 6 मार्च को होगा
2 days ago
पीजी कॉलेज में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की स्मृति में कवि सम्मेलन और गज़ल संध्या का आयोजन
2 days ago
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत
2 days ago
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम भारत में फंसी, ईरान-इजराइल जंग से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
2 days ago
त्योहार के मंच से सियासी संदेश! CM साय ने गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां
2 days ago
होली पर बड़ा सवाल: इन गांवों में क्यों नहीं होता होलिका दहन? वजह जानकर दंग रह जाएंगे
2 days ago
शिक्षा क्रांति की तैयारी! CM साय बोले – अब हर स्कूल में मिलेगा बेहतर शिक्षक
2 days ago



