देश विदेश

जंग के 8वें दिन कहां खड़ा है रूस? यूक्रेन का असल इम्तिहान होना अभी बाकी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Russia Ukraine War: अगर यूक्रेन के दावे को मानें तो रूस के सीक्रेट प्लान के मुताबिक 15 दिन में रूस जीत हासिल करने की तैयारी में था. गुरुवार को इस युद्ध का आठवां दिन है यानी रूस के प्लान के मुताबिक आधे से ज्यादा का समय निकल गया. ऐसे में रूस ने यूक्रेन पर हमले को और तेज कर दिया है और उसकी सेना अब कीव की तरफ बढ़ रही है. यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक भी बढ़ता जा रहा है. खारकीव और खरसॉन में रूस के टैंक हर तरफ दिखाई दे रहे हैं. आइये आपको बताते हैं युद्ध के आठवें दिन रूस कहां खड़ा है और यूक्रेन को अब तक कितना नुकसान पहुंच चुका है?

यूक्रेन पर कसता रूस का शिकंजा

बता दें कि रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर तेजी से बढ़ रही है. ऐसी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जो गवाही दे रही हैं कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन यूक्रेन पर रूस का शिकंजा कसता जा रहा है. सैटेलाइट से ली गई ये तस्वीरें यूक्रेन की बर्बादी की गवाही दे रही हैं. खारकीव पर पहले ही कब्जा कर चुके रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे शहर में जमकर तबाही मचाई है. हालांकि यूक्रेन ने भी रूसी सेना पर हमले का वीडियो जारी कर ये जताने की कोशिश जरूर की है कि उसने अभी हार नहीं मानी है.

युद्ध के 8वें दिन रूस के निशाने पर मारियुपोल

रूसी सेना पर यूक्रेन ने रॉकेट से हमला कर बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का जोश हाई है और उन्होंने रूसी सैनिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जान की सलामती चाहते हों तो वापस चले जाओ. लेकिन ना तो रूस पीछे हटने को तैयार है और ना ही रूसी सेना हमले में कोई कमी आने दे रही है. युद्ध के आठवें दिन रूस के खास निशाने पर मारियुपोल रहा. जहां रूसी सैनिकों ने शॉपिंग सेंटर पर मिसाइल से हमला किया. मिसाइल हमले के बाद शॉपिंग सेंटर में चारों तरफ आग लगी साफ दिखाई दे रही थी

यूक्रेन का असली इम्तिहान

वहीं, रूस के मिलिट्री हेलीकॉप्टर स्पेशल ऑपरेशन में लगे हैं. रूस का अगला टारगेट कीव है जहां रूसी सेना लगातार हमले कर रही है. कीव के रेलवे स्टेशन पर रूस का मिसाइल अटैक उसके इरादे को जताने के लिए काफी है. यूक्रेन के कई शहरों को बर्बाद करने के बाद रूस कीव में ही निर्णायक लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है. यूक्रेन का असली इम्तिहान भी यहीं होगा.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button