
जंग लड़ते हुए जवान को मौत के मुंह से खींच लाया मोबाइल फोन, ऐसे हुआ चमत्कार
यूक्रेन और रूस के बीच अभी भी जंग जारी है। इस जंग के पहले दिन से ही यूक्रेन के अंदर से कई कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है जहां एक यूक्रेनी सैनिक की जेब में पड़ी मोबाइल ने उसकी जान बचा दी। यह सब तब हुआ जब रूसी सैनिकों की गोलीबारी में एक गोली उस यूक्रेनी सैनिक की तरफ आई और सीधा मोबाइल पर लगी।
दरअसल, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसे कई यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह घटना रूस के किसी शहर की हैं जहां रूसी सैनिकों ने गोलीबारी की। इसी गोलीबारी में घिरा एक यूक्रेनी सैनिक अपनी मोबाइल के चलते बच गया। वीडियो में दिख रहा है कि दो सैनिक बात करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक के स्मार्टफोन में 7.62 मिमी की गोली फंसी हुई है।
यह भी दिख रहा है कि गोली फोन में घुसी हुई है और उसका एक सिरा बाहर की तरफ है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर फोन नहीं होता तो इस सैनिक की जान चली जाती। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सबसे पहले शेयर किया गया है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग इस पर कमेंट करने लगे। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में गोली की आवाजें भी सुनी जा रही हैं। इसका मतलब यह हुआ कि कहीं आसपास ही गोलीबारी हो रही है। फिलहाल यहां देखें वायरल वीडियो..