जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर /कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम साकिन जामझोर निवासी स्व.दामोदर चक्रवर्ती की सर्पदंश से 18 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र श्री रामनारायण हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बटुंगा निवासी स्व. ठुमरी बाई की सर्पदंश के कारण  29 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र श्री सोहन राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Share This Article
Leave a review