
जन्मदिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल लवन के कार्यकर्ताओं ने वार्ड 13 बूथ क्रमांक 156 में संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय का 105 वां जन्मदिवस मनाया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से रामकुमार साहू, भोजराम बंजारे, मनोज कोठारी, बूथ प्रभारी सहदेव जोशी, बूथ अध्यक्ष डॉक्टर मिलन साहू, उपस्थित रहा। इस दौरान वरिष्ट भाजपा नेता रामकुमार साहू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने भाजपा को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए ही भाजपा ने विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच कर सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त किया है। उपाध्याय जी ने जो उद्देश्य रखे थे उन्हीं को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री जन हितैषी नीतियां बना कर सबसे गरीब एवं वंचित व्यक्ति के जीवन उत्थान के लिए उन्नीस घंटे अनथक परिश्रम कर रहे हैं।
इस अवसर पर मनोज कोठारी, भोजराम बंजारे, भकाडू रात्रे, ज्ञानेश्वर साहू, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, राजकुमार कोठारी, विश्राम रात्रे, मनराखन बंदे, पवन धोबी, रामकुमार साहू पूर्व पार्षद, गोपाल साहू, चंद्रप्रकाश जोशी, ललित बंजारे, चतुर कुर्रे, श्यामरतन डहरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।