जन- जागरण अभियान : बढ़ती महँगाई पर कांग्रेस का आज से पदयात्रा 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक

बिलासपुर /तखतपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट –: प्रदेश व ज़िला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महँगाई के केन्द्र सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा 14 नवम्बर से 29 नवम्बर 2021 तक आयोजित है। इसी कड़ी में पद यात्रा नगर प्रभारी विनोद दिवाकर ,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी देवांगन, पद यात्रा समन्वयक अजय देवांगन के नेतृत्व में तहसील चौक से पद यात्रा प्रारंभ होकर ,कैलाश नगर, ब्लॉक कालोनी होते हुए मंडी चौक फिर वापसी तहसील चौक में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिलासपुर से पधारे विनोद दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम कांग्रेस जन पद यात्रा के माध्यम से मोदी की महंगाई को आम जन को जागरूक करने की शुरुवात किए है ।ये अनवरत 16 दिन चलेगा। घनश्याम शिवहरे और सुरेश ठाकुर ने अपने संबोधन में शतकीय पेट्रोल डीजल का उल्लेख कर आम जनों को जागरूक किया। इसी कड़ी में कार्यक्रम का संचालन बिहारी देवांगन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और आभार प्रदर्शन अजय देवांगन द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम शिवहरे ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद भास्कर समन्वयक ,सुरेश सिंह ठाकुर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ,बिहारी देवांगन नगर अध्यक्ष, ,अजय देवांगन पद यात्रा समन्वयक, मुकीम अंसारी ,कैलाश देवांगन ,हेमंत कश्यप, गिरीश कश्यप ,चंद्रप्रकाश देवांगन ,नट्टू जायसी ,हुजैफा भारमल ,राजू सिंह ठाकुर, मनोज सिंह ठाकुर ,ओमप्रकाश देवांगन, शहजादा खान, मुकेश मशीह , सहोदरा राजपूत ,सुनीता बंजारे, मानिकपुरी दीदी,राजवीर हुरा, अजय ध्रुव, गोलू पटेल,सुनील जांगड़े, सुनील आहूजा,संदीप पटेल ,शैलेंद्र निर्मलकर, जावेद खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button