CG News : ईर्ष्या के कारण युवक ने दुकान में लगा दी आग..

CG News :जशपुर। व्यवसायिक ईर्ष्या के कारण आरोपी ने दुकान में आग लगा दी। जिससे पीडि़त का लगभग 3 लाख रू. का सामान जलकर खाक हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को प्रार्थी मिलन केरकेट्टा ग्राम टेटना जिला रायगढ़ ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम मुड़ाबहला अटल चौक स्थित एक घर/दुकान को किराया में लेकर मोटरसायकल ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालन करता है, साथ ही मोटर सायकल मैकेनिक का काम भी करता है। प्रार्थी 9 अप्रैल की शाम को प्रतिदिन की तरह अपने दुकान को बंद कर घर चला गया था, उसी रात्रि में लगभग 12:10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि मेेरे ऑटो पॉर्ट्स की दुकान में आग लगा है।

Also Read: Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन

 

CG News : पूरा सामान जल रहा है, तब प्रार्थी अपने दोस्त के साथ आया। देखा कि दुकान में रखे सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान में रखे मोटर सायकल ऑटो पार्टस का पूरा सामान हवा टंकी एक, रेक 15, काउन्टर रेक एक, ट्यूब 20, जनरेटर 2 मोबील 7 बक्सा प्रत्येक में 20 नग, मोटर सायकल ब्लाक 17, कुलर एक नग, गैस टंकी एक नग, गैस चूल्हा एक अन्य सामग्री तथा ग्राहक के द्वारा बनवाने के लिए दिये मोटर सायकल एक जो आंगन में रखे थे को भी अज्ञात आरोपी द्वारा जलाकर नष्ट कर दिया गया है। जलकर नष्ट हुए सामन की कुल कीमत लगभग 3 लाख रू. है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button