
पंजाब और चेन्नई के बीच लग रहे क्रिकेट सट्टे पर रेड कार्यवाही
आरोपी से 3.56 लाख का सट्टा पट्टा, 5 हजार नगदी, टीवी, मोबाइल की जप्ती
रायगढ़। आज कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गंगाराम तालाब के पास मोबाइल पर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने की मुखबिर सुचना पर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी पुरुषोत्तम यादव पिता राकेश यादव उम्र 19 वर्ष को मोबाइल पर ऑनलाइन पंजाब और चेन्नई के मैच पर सट्टा खिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, वही आरोपी के कब्जे से ₹5000 नगद के साथ ₹3,56,000 का सट्टा पट्टी एक टीवी, एक मोबाइल, एक रिकॉर्डर, एक नोकिया मोबाइल, की जब्ती की गई है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
सट्टा कार्यवाही में TI मनीष नागर के साथ सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नंदू सारथी, आरक्षक विनोद शर्मा शामिल थे ।



