जयगुरुदेव संगत रायगढ़ द्वारा बंजारी धाम तराईमाल में नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:-
[img-slider id="274450"]
जिले के प्रख्यात मां बंजारी धाम में जयगुरुदेव संगत रायगढ़ के गुरूप्रेमीयों के द्वारा प्रसाद( खीर-पुरी) वितरण किया गया। साथ ही साथ शाकाहारी का संदेश दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विश्वविख्यात निजधामवासी परम् संत बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी दु:खहर्ता संत बाबा उमाकांत महाराज उज्जैन के असिम दया कृपा से पूरे देश-विदेश में जगह-जगह, धर्म-स्थलों पर गुरूप्रेमीयों के द्वारा नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण किया जा रहा है एवं शाकाहारी, सदाचारी, नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। हमेशा से जयगुरुदेव संगत द्वारा कोरोना काल मेंं भी जरूरत मदों को भोजन वितरण कर सेवा किया था।देश के चार-धाम पूरीधाम, अयोध्या राम जन्मभूमि, उत्तराखंड आदि स्थानों पर कोरोना काल से नि:शुल्क अनवरत भोजन भंडारा चलाया जा रहा है। देश में जयगुरुदेव संंगत समय-समय पर काफिला निकाल कर शाकाहारी, नशामुक्ति का प्रचार-प्रसार देश-समाज को सुधार करने संदेश दे रहे हैं, साथ ही साथ जयगुरुदेव से जोड़ कर आत्मकल्याण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।







