जशपुरवासियों को मिलेगी विकास कार्यो की सौगात, मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को वर्चुअल के माध्यम से लगभग 170 करोड़ 26 लाख की विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमि पूजन करेगें

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेटबा का भवन निर्माण कार्य लागत राशि 121.16 लाख, विकास खण्ड स्तरीय 500 सीटर अनुसूचित जनजाति छात्रावास जशपुर का निर्माण कार्य लागत राशि 14 करोड़ 57 लाख  प्रयास आवासीय विद्यालय पांडुल लागत राशि 17 करोड़ 26 लाख 

[img-slider id="274450"]

 जशपुरनगर 18 सितम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आगामी 19 सितम्बर 2021 को वर्चुअल के माध्यम से लगभग जशपुर जिले में कुल 1457 कार्यों 170 करोड़ 26 लाख 66 हजार की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेगें। इनमें 50 कार्यो का लोकार्पण करेगें जिसकी लागत राशि 27 करोड़ 4 लाख 37 हजार एवं विभिन्न निर्माण एवं विकास के 1407 कार्यो का भूमि पूजन करेगें जिसकी लागत राशि 143 करोड़ 22 लाख 29 हजार हैं।
मुख्यमंत्री आगामी 19 सितम्बर को जशपुर जिले में निर्माण एवं विकास के 50 कार्यो का लोकार्पण करेगें जिसकी लागत राशि 27 करोड़ 4 लख 37 हजार है। इनमें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेटबा का भवन निर्माण कार्य लागत राशि 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार, जिला जशपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा का निर्माण कार्य लागत राशि 74 लाख 48 हजार, विकास खण्ड स्तरीय 500 सीटर 250 सीटर बालक एवं 250 सीटर बालिका अनुसूचित जनजाति छात्रावास जशपुर का निर्माण कार्य लागत राशि 14 करोड़ 57 लाख 12 हजार एवं बाल सम्प्रेक्षण गृह बालक हेतु भवन निर्माण  लागत राशि 99 लाख 46 हजार के कार्य शामिल है।
इसी प्रकार विभिन्न निर्माण एवं विकास के 1407 कार्यो का भूमि पूजन करेगें जिसकी लागत राशि 143 करोड़ 22 लाख 29 हजार हैं। इनमें जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न ग्रामों-बसाहटों में नलजल योजना के माध्यम से पेयजल व्यवस्था 90 कार्य लागत राशि 24 करोड़ 3 लाख 76 हजार, सौर सुजला योजना फेस 06 अंतर्गत सिंचाई हेतु सोलर पंप स्थापना कार्य 400 नग लागत राशि 10 करोड़ 08 लाख, शासकीय आई.टी.आई. कांसाबेल लागत राशि 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार, सौर सुजला योजना फेस 06 अंतर्गत सिंचाई हेतु सोलर पंप स्थापना कार्य 400 नग लागत राशि 10 करोड़ 8 लाख, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लागत राशि 50 लाख, जिला जशपुर के पण्डारीपानी से जरहाटोली मार्ग पर डुड़की नदी में पुल निर्माण लागत राशि 5 करोड़ 90 लाख 6 हजार, जिला जशपुर के बुरजूडीह से खखरा पहुंच मार्ग नगटीडदाह के पास सूर्यानाला पर पुल निर्माण लागत राशि 6 करोड़ 72 लाख 73 हजार, जिला जशपुर के बम्हनी नदी में पुल निर्माण कार्य सन्ना से कोपा लागत राशि 3 करोड़ 47 लाख 77 हजार, जिला जशपुर के सालेकेरा से नवाटोली के बीच पुल निर्माण लागत राशि 6 करोड़ 81 लाख 37 हजार, सौर सुजला योजना फेस 6 अंतर्गत सिंचाई हेतु सोलर पंप स्थापना कार्य 400 नग लागत राशि 10 करोड़ 8 लाख, जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न ग्रामों-बसाहटों में नलजल योजना के माध्यम से पेयजल व्यवस्था-41 कार्य लागत राशि 15 करोड़ 56 लाख 74 हजार एवं प्रयास आवासीय विद्यालय पांडुल लागत राशि 17 करोड़ 26 लाख 40 हजार के कार्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button