जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल बगीचा पहुंचकर सृजन टीम द्वारा संस्था के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में ली जानकारी….

2 Min Read

दिनांक 20/02/22 को जशपुर कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल (IAS) के साथ मिलकर सृजन टीम द्वारा संस्था के माध्यम से चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बगीचा ब्लॉक में एचडीएफसी परिवर्तन कार्यक्रम के द्वारा 15 ग्रामो में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई कलेक्टर महोदय द्वारा सृजन संस्था के द्वारा चल रहे कार्यों को किस तरह से बगीचा विकासखंड के अन्य ग्रामों में किया जा सकता है इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई इसके बाद महोदय द्वारा मझगवां ग्राम में महिला उत्पादक समिति द्वारा चल रही जीराफूल चावल की प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण किया गया एवं वहां की दीदियों से चर्चा की गई किस तरह से वह अपने प्रोडक्ट को प्रोसेस करके मार्केट कर रही हैं साथ ही उन्हें जीराफूल चावल के साथ अन्य गतिविधि जैसे हल्दी आदि को भी जोड़ने का सुझाव दिया गया मझगवां ग्राम में ही महोदय द्वारा नैनो ऑर्चर्ड एवं प्राथमिक शाला में बाला पेंटिंग एवं सैनिटेशन यूनिट का भी भ्रमण किया गया एवं सृजन संस्था द्वारा एचडीएफसी के सहयोग से चल रहे कार्यों की सराहना की भ्रमण के दौरान बगीचा ब्लॉक की एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा, तहसीलदार अन्य विभागीय अधिकारी एवं सृजन टीम उपस्थित रही।

Share This Article
Leave a Comment