
जशपुर जिला में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ संपन्न : उमेश प्रधान बने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष वहीं सभी 8 ब्लॉकों में भी पुनः रिपिट किये गये सभी अध्यक्ष
जशपुर : छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ अंतर्गत जिला जशपुर का चुनाव जशपुर के रौतिया भवन में आयोजित हुआ। चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष से लेकर सभी 8 ब्लॉक में अध्यक्ष सर्व सहमति से निर्विरोध निर्वाचित हुवे।
ज्ञात हो कि जशपुर जिला में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्षों तक का चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान बकायदा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पालन करते हुवे प्रत्यासियों का नामांकन भराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सर्व सहमति से पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रधान का नामांकन दाखिल किया गया और निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार सभी 08 ब्लॉक में भी पुनः पूर्व अध्यक्षो को रिपिट करते हुवे नामांकन दाखिल कराया गया और निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें जशपुर में लक्ष्मी प्रसाद यादव,महादेव राम कश्यप मनोरा, किरण दास महंत दुलदुला,सेतराम मेहर कुनकुरी,दएवं राम पटेल फरसाबहार,सुश्री राधा देवी बगीचा,विपिन सिदार कांसाबेल और गिरीश सिंह पत्थलगांव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुवे हैं।
विदित हो कि उमेश प्रधान कर्मचारी संघ के कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।कर्मचारियों के हक व अधिकार की आवाज बन न्याय की खातिर लड़ने के जज्बे व जुनून के कारण संघ के लोगों ने लगातार तीसरी बार उमेश प्रधान को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया है। उमेश प्रधान के नेतृत्व में लगातार जशपुर जिला में कर्मचारी संगठन मजबूत होता दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों के साथ सदैव कदम से कदम मिलाकर चलने की कला व खासियत के कारण ही संघ में भी इनकी काफी पैठ है। उमेश प्रधान को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने सहित सभी नव निर्वाचित अध्यक्षों को संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया है।