
जशपुर जिले में भाजपा हों रही मजबूत, पत्थलगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गोमती साय का लगातार जनसंपर्क,अभियान
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा कांग्रेस की सरकार ने गरीबों का आशियाना छीना
जिले के वनांचल में कांग्रेस जगल जमीन और पानी पर भी कब्जा कर रही
पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा सीट से मौजूदा सांसद गोमती साय भाजपा की प्रत्याशी है। गोमती साय ने इस विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर लोगों से मिलकर जनसंपर्क तेज कर दी है। मंगलवार को श्रीमती साय ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल दोकड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया। इस दौरा कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम यादव,उपेंद्र साय,गजेंद्र बागे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनसंपर्क कार्यक्रम में गोमती साय सबसे पहले भाजपा मंडल दोकड़ा के तिलंगा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।इसके बाद सेमरकछार लपई सहित कई गांव में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की।इस दौरान श्रीमती गोमती साय ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कही की प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवारों का आवास छीनने का काम प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार ने की है,यहां की जनता इस भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को कभी माफ नहीं करेगी,और आने वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कही की एक भी वादा इस कांग्रेस सरकार ने पूरी नही कर पाई,अब यहां की जनता मचा चखाने के लिए तैयार बैठी है।