जशपुर : ट्रांसफार्मर के पास बिजली सुधारते समय करंट लगने से किसान की मौत

घर की बिजली ठीक करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में घर की बिजली सुधारने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजली लाइन ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुरुषोत्तम सिदार (41) निवासी ग्राम जोराडोल, थाना पत्थलगांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर की बिजली खराब होने पर वह घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के समीप बिजली लाइन ठीक करने पहुंचे थे।

इसी दौरान वे अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा बिजली करंट लगने से होना सामने आया है।

Back to top button