जशपुर पुलिस द्वारा 02 व्यक्ति एवं 01 बच्ची को विषम परिस्थिति में रक्तदान करने पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सम्मानित करते हुये प्रशस्ति पत्र किया गया प्रदान

1 Min Read


विगत दिनों में जिला चिकित्सालय जशपुर में एडमिट 02 व्यक्ति एवं 01 बच्ची को ब्लड की अत्यंत आवश्यकता होने पर जिला पुलिस बल जशपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ब्लड डोनेट करने को तैयार हो गये।
रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन एवं प्र.आर. 405 रत्नेश यदु द्वारा संतोष साय को रक्तदान किया गया,आरक्षक (चा) संजीवन तिर्की एवं आर. 780 सुरेश सोनवानी द्वारा बेबी प्रिया यादव को एवं आर. 465 अनिरूद्ध पातर द्वारा प्रफुल्ल तिग्गा को रक्तदान कर एक आदर्श प्रस्तुत किया गया।
जशपुर पुलिस हमेशा रक्तदान हेतु तत्पर है, समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होने पर रक्तदान किया जाता है। अभी तक 500 से अधिक लोगों को रक्तदान किया जा चुका है। उक्त सभी रक्तदाताओं को पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Share This Article
Leave a Comment