जशपुर/बगीचा – सुबह-सुबह धान खेत में मिली युवक की लाश की हुई पहचान……

जशपुर जिला के थाना बगीचा मुख्यालय के नगर पंचायत में आज धान के खेत में सुबह-सुबह एक युवक की लाश मिली थी जिसकी पहचान करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। खेत की आस पास खोज बिन करने पर मृतक आधार कार्ड मिला, जिस आधार कार्ड पर मृतक का नाम पता दर्ज है, जिसका नाम अंकित टोप्पो है, और मृतक का पता झरगांव, घोलेंग जशपुर दर्ज है। वहीं पिता का नाम फ्रांसिस टोप्पो के नाम से दर्ज है। फिलहाल पुलिस शव का  का पंचनामा कार्यवाही कर रही है।

[img-slider id="274450"]

आपको बता दें कि जशपुर जिला अंतर्गत  बगीचा थाना मुख्यालय में आज सुबह-सुबह भगवानों किओस्क शाखा के बगल से कोरवा कब्रिस्तान के पीछे अज्ञात लाश मिलने से लोगों में सनसनी का माहौल है, जानकारी मिलते ही पुलिस मौका स्थान पर जांच के लिए पहुंच चुकी है। पहली दृष्टि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे इसका मर्डर करके धान खेत में फेंक दिया गया हो। आज सुबह-सुबह जब खेत मालिक अपने खेत की देखरेख करने पहुंचा तब पाया की दो-तीन दिन पुराना लाश जिसके शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान है पड़ी हुई है। लाश देखने से ऐसा लगता है जैसा कि साजिश पूर्वक पहले इसका मर्डर किया गया और फिर बाद में ला करको इसको धान का खेत में फेंक दिया गया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button