CG News: पहले हत्या की फिर लाश का किया रेप, दो आरोपी गिरफ्त में…
CG News: बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो लोगों को अपनी 30 वर्षीय रिश्तेदार की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Also Read: UCC Bill : क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल, जानें- इससे जुड़ी 10 प्रमुख बातें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 जनवरी को राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसागुड़ी हरितमा गांव के पास एक जंगल में हुई। इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 17 साल का नाबालिग महिला के पति का छोटा भाई है, जबकि दूसरा आरोपी भी पीड़िता का रिश्तेदार है।
Also Read: Raigarh News: महिला उत्पीड़न निवारण तथा अनैतिक व्यापार की रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
उन्होंने बताया ‘महिला और उसका पति काम के लिए परसागुड़ी से कुछ किलोमीटर दूर सरगुजा जिले के अकोला चले गए थे। घटना के दिन, आरोपी ने उसे फोन पर अपने खेत की सिंचाई करने के लिए हरितमा जंगल में आने के लिए बुलाया, जिसके बाद रात में, तीनों आरोपियों ने शराब पी और नाबालिग लड़के ने रस्सी से महिला गला घोंट दिया।’
CG News : अधिकारी ने बताया कि अगली सुबह राहगीरों को उसका शव मिला। आरोपियों ने हत्या करने और महिला के शव के साथ यौन संबंध बनाने की बात कबूल की है।























































