जशपुर विकासखंड के गोठान जुरतेला में उत्साह के साथ हरेली तिहार मनाया गया, हितग्राहियों को खाद-बीज,  मछली बीज, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड, जाॅब कार्ड, समूह की महिलाओं को बकरी वितरण किया गया…..

गोठान में स्वास्थ्य शिविर एवं पशुओं के लिए चिकित्सा उपचार शिविर लगाया गया, गेड़ी दौड़ में राम सिंह, कुर्सी दौड़ में कृष्णा राम तथा रस्सा कस्सी में जिला प्रशासन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गोठान परिसर में विधायक व कलेक्टर ने पौधरोपण किया

जशपुरनगर 08 अगस्त 2021/ हरेली तिहार के अवसर पर आज जिला प्रशासन द्वारा जशपुर विकासखंड के जुरतेला में हरेली तिहार उत्साह के साथ मनाया गया। गोठान की महिलाएं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाएं,  ग्रामवासी भी इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक जशपुरश्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, जनपद पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजीव भगत, जनपद पंचायत सदस्य श्री अमित महतो, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री हीरू राम निकुंज, श्री सूरज चैरसिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, एसडीएम जशपुर सुश्री ज्योति बबली कुजूर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम सिंह मरकाम, जशपुर बीईओ श्री एमजेडयू सिद्दीकी उपस्थित थे।  
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने सभी को हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार हरेली तिहार को उत्सव के रूप में गोठानों में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरानी रीति-रिवाज और पांरम्परिक पर्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव में आज भी खेती किसानी का कार्य पूर्ण होने बाद कृषि औजारों को हरेली पर्व के दिन अच्छी तरह से साफ करके विधि-विधान से पूजा किया जाता है। और उस दिन छत्तीसगढ़ पारंपरिक व्यंजन, चिला, ठेकवा, बड़ा, भजिया और अन्य पकवान बनाकर के हरेली पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव के गोठानों को आजीविका के रूप में विकसित किया जा रहा है। और समूह की महिलाओं को गोठान से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जिले के लग्भग  400 गोठानों में हरेली पर्व मनाया गया। गोठानों में समूह की महिलाओं को खाद बनाने के साथ ही गोठानों से जोड़ा जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा उन्हें बकरी पालन के लिए बकरी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही गोठान में पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर लगाकर उनका टीकाकरण भी किया जा रहा गया है। समूह की महिलाओं को खाद बनाने के साथ अतिरिक्त आय के लिए अन्य कार्याें से भी जोड़ा जा रहा है। पाॅपकार्न निर्माण, आचार बनाना, ड्राईविंग प्रशिक्षण, साथ ही सारूडीह चाय बागान में महिलाओं के लिए टी-शर्ट प्रिंटिंग के कार्य भी दिए जा रहे है। ताकि महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर सके। गोठानों के चारागाह को भी विकसित किया जा रहा है। और वहां नेपियर घास लगाकर पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरेली पर्व का तिहार ग्राम वासी खेती किसानी के कार्य सम्पन्न हो जाने के बाद मनाते है। उस दिन उनके घरों में विभिन्न प्रकार का व्यंजन भी बनाया जाता है।
हरेली तिहार के अवसर पर विधायक और कलेक्टर ने 04 हितग्राहियों को मछली बीज वितरण किया गया। और पशुपालन  विभाग के द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 10 बकरी एवं 01 बकरे का वितरण किया गया। साथ कृषि विभाग के द्वारा 5 हितग्राहियों को रामतील एवं 3 लोगों को खाद वितरण किया गया। खाद विभाग के द्वारा 04 राशन कार्ड का वितरण किया गया। 06 लोगों को रोजगार गांरटी का कार्ड वितरण किया गया। 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। उद्यान विभाग के द्वारा 5 हितग्राहियो कोे मिनी कीट का वितरण किया गया।  और महिला बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंम्परिक व्यंजन  का स्टाॅल लगाया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ शिविर, पशु पालन विभाग के द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जुरतेला गोठान में त्यौहार के अवसर पर गेड़ी दौड़, रस्सा कस्सी दौड़ कुर्सी दौड़ का भी आयोजन किया गया। बच्चे और युवा एवं ग्रामवासी प्रतियोगिता में शामिल हुए। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बालक कृष्णा राम प्रथम, हेमना राम द्वितीय, अजीत तृतीय स्थान पर रहें इसी प्रकार गेड़ी दौड़ में राम सिंह प्रथम, धर्मेन्द्र द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आदित्य रहे। रस्सा कस्सी में जिला प्रशासन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जुरतेला गोठान में विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button