जशपुर से 27 अक्टूबर को अयोध्या रवाना होंगे 204 श्रद्धालु, रामलला दर्शन योजना के तहत मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के अंतर्गत जशपुर जिले से अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। वहीं, योजना के 16वें चरण में 27 अक्टूबर को जिले के 204 श्रद्धालु दर्शन के लिए रवाना होंगे।

27 अक्टूबर को रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था

योजना के तहत जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों और नगर पंचायतों से श्रद्धालु अयोध्या की यात्रा करेंगे। इससे पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यात्रा का खर्च उठा रही राज्य सरकार

श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन कर रहा है। इससे पात्र श्रद्धालुओं को बिना आर्थिक बोझ के अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

योजना के माध्यम से धार्मिक यात्रा की सुविधा मिलने पर दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Back to top button