जानिए आज क्या कहते है आपकी राशी के सितारे…..

मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन अव्‍यवस्‍थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को समस्या हो सकती है। आज धन लाभ के योग बने हैं इन्हे हाथो से जाने ना दें।

वृषभ राशि- आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु संयत रहें। धर्म में श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र भी बढ़ेगा। इसके अलावा धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। आज आप व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें।

मिथुन राशि- आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। आज तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज किसी से लड़ाई होने की संभावना है।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आज आप धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे। आज आपके लिए धनलाभ जैसी स्थिति है।

सिंह राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में भी परेशानी बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि- आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसके अलावा आपकी माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

तुला राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन अशान्त हो सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। क्रोध पर न‍ियंत्रण रखें। अपने आपको कमजोर ना समझे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज आपका रहन-सहन सही नहीं रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि- आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मीन राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्‍यापार में मनचाही सफलता म‍िलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button