जिन्न के डर से घर खाली कर गए इस गांव के लोग, अब रेत में दब रहा गांव…पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। यह तस्वीर संयुक्त राज्य अमीरात के एक गांव अल मदाम की है. यहां के सभी घर धीरे-धीरे रेत में दबते जा रहे हैं. यहां तक कि घरों के कमरों तक में रेत भर चुकी है. ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दुबई से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव को भुतहा गांव कहा जाने लगा है.गांव खाली क्यों हुआ इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है. मदाम के आस-पास के गांवों के लोग बताते हैं कि इस गांव में एक जिन्न रहता है, उसी की वजह से लोग रातों-रात गांव छोड़कर भाग गए.वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चुड़ैल के साये ने गांव ही ऐसी हालत कर दी है. बिल्ली जैसी आंखों वाली उस चुड़ैल ने पूरा गांव खाली करवा दिया है. वहीं, इस अकेलेपन के कारण यह गांव पर्यटकों के बीच मशहूर हो रहा है. दुनिया भर से कई पर्यटक दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर आते हैं.लाेग रातों-रात गांव छोड़कर चले गए। भागने की इतनी जल्दी थी कि सामान और दरवाजे खुले छोड़ गए। घरों में 4-5 फीट ऊंचाई तक रेत है और इसके नीचे फर्निचर दबे हैं.
[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button