Breaking News: 108 संजीवनी एक्सप्रेस प्रबंधन पर गंभीर आरोप, सेवाएं बंद करने की तैयारी
108 संजीवनी एक्सप्रेस (Sanjeevni Express)
[img-slider id="274450"]
में अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों ने उनके हक उठाने की मांग की है. स्टॉफ का कहना है कि प्रबंधन 3 महीने रोजाना 12-12 घंटे काम कराने के बाद उन्हें सैलरी नहीं देता है और सैलरी आती भी है तो 1 महीने की.
स्टॉफ ने दावा किया कि पिछले 3 महीनों से उन्हें सैलरी नहीं मिली है. जिसके कारण उन्हें अपना घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
स्टॉफ ने ये भी दावा किया कि कंपनी ज्वाईनिंग लेटर में सैलरी (Salary) कुछ और दर्शाकर अकाउंट में सैलरी कम डालती है. नियम विरूद्ध 12 घंटे काम करवाने के बाद उन्हें महज 7-11 हजार रुपए तक की ही सैलरी मिल रही है.



