जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ चुनाव : नामांकन के पहले ही दिन विभिन्न पदों पर दावेदारों ने भरे पर्चे, 4 नवंबर को होगा मतदान
रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के वर्ष 2026-28 (निर्वाचन वर्ष 2026) के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। निर्वाचन मंडल द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन संघ के विभिन्न 9 पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्राप्त कर जमा किए हैं।
नामांकन के पहले दिन फॉर्म लिए:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को निम्नलिखित अभ्यर्थियों ने फॉर्म लिए हैं:
- अध्यक्ष पद: श्री महेन्द्र सिंह यादव
- उपाध्यक्ष पद: श्री प्रवीर क्रांति राय
- उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) पद: कु. ज्योति किरण मार्को एवं कु. विमला महंत
- सचिव पद: श्री संजय कुमार दास, श्रीमती शारदा मुल्लिक (कुलकर्णी) एवं श्री कोमल प्रसाद साहु
- कोषाध्यक्ष पद: सुश्री शकुंतला चौहान
- सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद: श्री गोपीराम यादव
- ग्रंथालय सचिव पद: श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं श्री कौशल सिंह राजपूत
- कार्रवाहिणी सदस्य पद: श्रीमती काजल सिंह पैंकरा
चुनाव कार्यक्रम और निर्वाचन मंडल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बंशीधर गुरु तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी शिशिर वर्मा व लोकनाथ नंदे के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।
- नामांकन की अवधि: 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
- नामांकन पत्रों की जांच: 24 अक्टूबर को की जाएगी।
- नाम वापसी: 26 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
- अंतिम सूची का प्रकाशन: 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे किया जाएगा।
4 नवंबर को मतदान और 12 नवंबर को शपथ ग्रहण:
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक न्यायालय परिसर में गुप्त मतदान होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।























































