स.शि.म. घरघोड़ा में आयोजित किया गया गणित मेला,,,


घरघोड़ा।। विद्याभारती के योजनानुसार प्रत्येक वर्ष महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती के उपलक्ष्य में गणित मेला का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में गणित मेला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के नियमानुसार माँ सरस्वती, ॐ, भारत माता तथा रामानुजन जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन करते हुवे कार्यक्रम की शुरुवात की गई। दिवस को खास बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के गणितीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें गणितीय रंगोली-चित्रकला, मॉडल, चार्ट आर्ट, उल्टी गिनती, पहाड़ा, लंबाई-भार-धारिता अनुमान मापन,गणितीय खेल, रामानुजन जी की जीवनी पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आदि शामिल थे। उक्त प्रतियोगिताओं में विद्यालय के लगभग 200 भैया-बहिनों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाने का कार्य विद्यालय के पूर्व छात्र तथा पूर्व दीदी-आचार्यों ने भी किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री देवनारायण पटेल जी के मार्गदर्शन एवं समस्त दीदी आचार्यों के कर्तव्यनिष्ठता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंत में शीतकालीन अवकाश की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी बच्चों में हर्षोल्लास की भावना प्रबल नज़र आई।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button