छत्तीसगढ़

मजदूरों को चावल लदे ट्रक के ऊपर बिठाया, ट्रक पलटी 6 मजदूर चावल में दबे

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

छिंदगढ़। नेशनल हाईवे-30 के सुकमा-जगदलपुर रोड पर छिंदगढ़ के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार को टक्कर मारते हुए ट्रक पलटा गया। इससे ट्रक में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार और तीन मजूदर कुल 4 घायल हो गए। सभी मजदूर बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक चावल की बोरियों से लदा ट्रक मंगलवार सुबह छिंदगढ़ से सुकमा आ रहा था। छिंदगढ़ के आउटर में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया। मजदूर चावल की बोरियों से लदे ट्रक पर लापरवाही पूर्वक बैठे थे। ट्रक पलटने के बाद 6 मजदूर चावल की बोरियों के नीचे दब गए।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button