जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकरणी में सम्माहित करने पदाधिकारियों की प्रदेश कांग्रेस ने की नई नियुक्तियां -अनिल शुक्ला


रायगढ 27 अक्टूबर
रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय दीपक बैज ने रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी में अनुमोदित जिला कांग्रेस की अतिरिक्त सूची घोषित की है जिसका पत्र प्रदेश प्रभारी महामन्त्री संगठन मान. मलकित सिंह गेन्दू के द्वारा प्राप्त हुआ है ।जिसमें उपाध्यक्ष-
राजीव नयन सिंह व नरेश जयसवाल ,महामन्त्री मनीष देवांगन , सचिव – जहीर अहमद , राजेश कछवाहा , मिर्जा अहमद बेग , विजय शंकर चौरसिया , राम कुमार भगत व संयुक्ता सिंह, प्रवक्ता-रिंकी पांडेय की नियुक्ति की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि सभी पदाधिकारीयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तत्काल कांग्रेस की रीतिनीति के अनुरूप संगठन के लिए कार्य प्रारंभ करें व पार्टी को विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने दी।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button