छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर की संयुक्त बैठक में संविधान बचाओ यात्रा की रूपरेखा तय हुई

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ 5 मई
  जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी , शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला  व पूर्व विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में हुई बैठक में  संविधान बचाओ रैली की रूपरेखा कांग्रेसजनों के विचार विमर्श के साथ तय हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा में प्रकाश डालते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि संविधान बचाओ रैली जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ से 15 मई को शाम 4 बजे निकलेगी जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे वहीँ रैली का समापन आमसभा के साथ होगा जिसे वरिष्ठ कांग्रेसजन संबोधित करेंगे।उन्होंने  संविधान बचाओ यात्रा  पर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य  कांग्रेस  द्वारा देश की संविधान विरोधी ताकतों और समाज मे नफरत का जहर फैलाने वाली राजनीति से स्वार्थ सिद्धि में लगे लोगों के असल चेहरों को  आम अवाम के सामने बेनकाब करने की कोशिश है।
वहीं इस यात्रा के विषय मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपने संगठन को  मजबूत भी करेगी व कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य भी करेगी। यही वजह है कि संविधान बचाओ रैली को भी जिले और विधानसभा स्तर पर आयोजित करने की रणनीति बनाई गई है.
   बैठक को संबोधित कर पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि पूरे प्रदेश से सरकार के खिलाफ कई छोटे बड़े मुद्दे समय समय पर सामने आ रहे है, जिससे प्रदेश में आपराधिक प्रवृतियां भी  जरूरत से ज्यादा बढ़ गई हैं और सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह से असफल हो चुकी  है और संविधान विरोधी ताकतेँ  प्रदेश में प्रतिकूल वातावरण निर्मित  कर रहीं हैं। वहीँ बीजेपी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रही है  इसलिए अब कांग्रेस पार्टी  सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर भी  संविधान यात्रा निकाल रही हैं।जिसका हमे व्यापक जनसमर्थन मिलेगा इसमे कोई दो राय नहीं है।
    मुख्य रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रकाश नायक, विकाश शर्मा, शाखा यादव, विकास ठेठवार, सलीम नियारिया, संगीता गुप्ता,अरुण गुप्ता,दयाराम ध्रुवे,शकील अहमद, सुनील आनन्द, राजेश कछवाहा,गोविंद साहू,दीपक ,प्रमोद देवांगन,राजेन्द्र यादव, वकील अहमद,प्रदीप विजय चन्द्र टोप्पो , रत्थु जायसवाल,अमृत काट्जू,आरिफ हुसैन,रिंकी पांडेय, वीनू बेगम, संजुक्ता सिंह,रंजना पटेल,रुक्मणि साहू,विपिन बिमला, सोनू पुरोहित,विजय टंडन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button