
रायगढ़। आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायगढ़ में जिला कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा भारत के महान क्रांतिकारी अमर शहीद सेवादली श्री शिवराम हरि राजगुरु जी की जन्म जयंती मनाई।
सर्व प्रथम जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने शहीद राजगुरु जी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
तत्पश्चात बारी बारी करके सभी कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी अमर शहीद सेवादली क्रांतिकारी श्री शिवराम हरि राजगुरु जी के छाया चित्र के समक्ष उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस कमेटी (शहर) जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने संबोधन में सेवादली क्रांतिकारी अमर शहीद श्री शिवराम हरि राजगुरु जी के भारत की आजादी में योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों को बताया।
महिला कांग्रेस (शहर)
जिलाध्यक्ष आदरणीया श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी ने भी अपने उद्बोधन में आजादी की लड़ाई में अमर शहीद क्रांतिकारीयो के योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष बोहिदार जी ने किया
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष श्री शकील अहमद (मुन्ना) द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया
दोनों कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने अपने अपने सबोधन में कांग्रेस सेवादल के इस कार्यक्रम की प्रसंशा की।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला प्रभारी महामंत्री शाखा यादव मदन महंत , नन्द लाल जीत राम ,गोरे लाल ,बाबा ख़ान , संतोष चौहान जी, मिर्जा अहमद बेग , शेर हाशमी (बाबू ख़ान) महिला कांग्रेस (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती स्नेहलता शर्मा जी, महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अनिता ओगरे जी, श्रीमती कृतिका मेहर जी, श्रीमती शीला साहू जी, श्रीमती लता जी, (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती भूमिसुता चौहान जी कांग्रेस सेवादल शहर/ग्रामीण जिला अध्यक्ष द्वय श्री शकील अहमद (मुन्ना) जी, श्री संतोष बोहिदार जी,श्री वकील अहमद सिद्दीकी जी, श्री श्याम लाल सारथी जी, श्री संतोष कुम्हार जी, श्री मो० इब्राहिम अली जी, श्री नरेन्द्र पाल सिंह जी, श्री सुदेश कुमार लाला जी, एवं भारी संख्या में कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवादल परिवार के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





