Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

जिला चिकित्सालय गरियाबंद में अब नियमित सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध

भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद 03 जून 2022/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदन करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला खनिज संस्थान से जिला चिकित्सालय गरियाबंद में रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना की गई हे, जिसेक द्वारा अब नियमित रूप से सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान की जायेगी। विदित हो कि जिले में रेडियोलॉजिस्ट पदस्थ न होने के कारण पूर्व में व्यवस्था के तहत सप्ताह में केवल एक दिवस ही जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान की जा रही थी। अब रेडियोलॉजिस्ट पदस्थ होने के पश्चात नियमित रूप से सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे की अब क्षेत्र की गर्भवती माताओं को एवं अन्य जटिल प्रकरणों में मरीजों को सोनोग्राफी की सुविधा का लाभ मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *