छत्तीसगढ़न्यूज़

जिला चिकित्सालय में उपस्थित लोगों को किया गया जागरूक विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर

*तम्बाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई शपथ *
बेमेतरा, 31 मई 2025/  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत ध्रुव के आदेश  एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आज  31 मई 2025 को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के रूप में तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकीय स्टॉफ ,मरीजों के परिजन,आमजन को तम्बाकू निषेध पर शपथ दिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने कहा बेमेतरा जिले में विशेष अभियान चलाकर तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों, कोटपा एक्ट 2003 एवं ई-सिगरेट एक्ट 2019 के प्रभावकारी अनुपालन एवं वैकल्पिक रोजगार के बारे में लोगों को जानकारी होना बहुत जरूरी है। वही दंत चिकित्सक डॉ विजया रमन ने बताए कि तम्बाकू युक्त बने उत्पाद का सेवन ही मुख कैंसर का प्रमुख कारण बनता हैं जिसका सेवन को हमे निषेध करना चाहिए,स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए ।
  काउंसलर गोविंद,पुराणिक नायक, ने अस्पताल में आए हुए तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों की जांच, परामर्श देते हुए  उपचार हेतु जानकारी साझा की साथ में जानकारी हेतु पम्पलेट वितरण किया गया।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button