जिला जशपुर में हुआ लोक अदालत का सफल आयोजन…..

जशपुर नगर 13 जुलाई 2021/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री अमित जिन्दल ने  बताया कि विगत दिवस 10 जुलाई 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन पूरे जशपुर जिले में किया गया। मुख्यालय पर छह खंडपीठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री जी. एस. कुजांम, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी सुनीता साहू, सी.जे.एम. श्री मनीष दुबे, जे.एम.एफ.सी. श्री वैभव धृतलहरे की गठित की गई।
श्री जिन्दल ने बताया कि तहसील स्तर पर पत्थलगांव में दो खंडपीठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुनील जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी श्वेता बघेल, कुनकुरी तहसील में दो खण्डपीठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजीत राजभानु, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री राधेश्याम ध्रुव, बगीचा तहसील में एक खण्डपीठ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री लोकेश कुमार की गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत के अवसर पर कुल नियमित 227 प्रकरण, राजस्व न्यायालयों सहित प्री. लिटिगेशन के 1752 प्रकरण निराकृत किए गए तथा समझौता राशि 92,51,012 हुई।
                        श्री जिन्दल ने बताया कि वर्तमान समय में भी कोरोना वायरस का प्रकोप समाप्त नहीं हुआ। ऐसे में लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से पक्षकार न केवल भौतिक रूप से बार-बार उपस्थित होकर सुनवाई से बचे बल्कि आपस में हमेशा के लिए मधुर संबंध कायम कर भाई चारे का सौहार्दपूर्ण वातावरण भी निर्मित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button