छत्तीसगढ़न्यूज़हेल्थ

जिला जेल बेमेतरा में विचाराधीन बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

*50 बंदियों का किया गया एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस आदि रक्त जांच*
बेमेतरा 26 अक्टूबर =  जिला जेल बेमेतरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत कुमार ध्रुव,   जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ खगदेव साहू के मार्गदर्शन में 26 अक्टूबर 2024 को जिला जेल बेमेतरा में विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसके तहत 50 विचाराधीन बंदियों का आईसीटीसी परामर्शदाता पुरानिक नायक द्वारा सभी बंदियों को एचआईवी /एड्स फैलने के कारण और बचाव पर जानकारी देते हुए काउंसलिंग किया गया एवं आईसीटीसी एमएलटी संजय तिवारी द्वारा एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी,  हेपेटाइटिस सी,  आदि   रक्तजांच किया गया , उक्त अवसर पर जिला जेल बेमेतरा के जेल अधीक्षक ,फार्मासिस्ट दीक्षा अंगारे, स्वास्थ्य जांच सहयोगी सुनील सेन,जेल स्टाफ के साथ जेल प्रहरी उपस्थित  रहे।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button