जिला पंचायत सीईओ ने गौठान का किया निरीक्षण…. निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

रीपा कार्यो की प्रगति की ली जानकारी,

जशपुरनगर 03 फरवरी 2023/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव ने आज दुलदुला विकासखंड के दुलदुला और कोरना गौठान का निरीक्षण कर रीपा के कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने दुलदुला गौठान में रीपा के तहत् कराए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की। इसी प्रकार कोरना गौठान में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर इंजीनियर और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरना गौठान में गोबर पेन्ट यूनिट निर्माण हेतु एसडीओ आर ई एस कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button