छत्तीसगढ़न्यूज़राजनीती उठापटकरायगढ़

जिला भाजपा कार्यालय में उमड़ा विजय उत्साह,शहर के भिन्न भिन्न चौक से निकाली गईं विजय रैली एक दूसरे कों मिठाइयाँ खिलाकर किए खुशी का इजहार

रायगढ़:- बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक एवं बंपर जीत पर जिला भाजपा रायगढ़ में अपार उत्साह देखने को मिला। विजय के इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल रैली निकालकर जनादेश का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी ज़ाहिर की।

रैली गांधी प्रतिमा चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रामनिवास टाकीज चौक सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं के जयघोष, पटाखों की गूंज और उत्सवी माहौल ने रायगढ़ शहर को भाजपा के रंग में रंग दिया।

जिला भाजपा पदाधिकारियों ने इस जनादेश को विकास, सुशासन और स्थिरता पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और संगठन की मजबूती का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला भाजपा ने कहा कि यह जीत देशभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत करेगी।
आज के विजय रैली में महापौर जीवर्धन चौहान,गुरुपाल भल्ला,महामंत्री विकास केड़िया,श्रीकांत सोमावार, अशोक अग्रवाल,सनथ नायक,पावन अग्रवाल,पवन शर्मा,सभापति डिग्रिलाल साहू,संजय अग्रवाल,शैलेश माली,सुषमा खलखो,नेहा देवांगन,शोभा शर्मा,मंजुलता,लक्ष्मी वैष्णव,संतोष साहू,अंशु टुटेजा,पशांत सिंह,हरि सराफ,अभय अग्रवाल,साहिल,प्रवीण दृवेदी,नरेंद्र ठेठवार,सुमित शर्मा,निकुंज,मधुलता पटेल,सूरज शर्मा,लक्की देवांगन,जुगनू,कल्पेश पटेल,मनीष गांधी,शिला तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button