
जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन 17 अगस्त को पीजी कॉलेज में
दिनेश दुबे
आप की आवाज
बेमेतरा =जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन बेमेतरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातक महाविद्यालय बेमेतरा के कोबिया मैदान मे 17 अगस्त 2022 को सुबह 9 बजे से रखा गया है। इस प्रतियोगिता में जिले के अंडर -14, अंडर -16, अंडर- 18, अंडर – 20 वर्ष के बालक/बालिका जिनका एएफआई में पंजीयन् (अनिवार्य) हो वहीं इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता हैं। प्रतियोगिता स्थल पर जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की अंकसूची के साथ साथ एएफआई आईडी एवं पासवर्ड लाना अनिवार्य हैं।