छत्तीसगढ़रायगढ़शिक्षा

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले – जीवन में सीखने की ललक रखें कायम, व्यवहारिक ज्ञान से तय होती है सफलता

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आपकी आवाज छतीसगढ़ रायगढ़


रायगढ़, 25 जून 2025 — “सिर्फ नाम की डिग्री नहीं, व्यवहारिक ज्ञान और जरूरी स्किल्स जीवन में सफलता का असली रास्ता दिखाते हैं।” — यह संदेश राज्य के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नटवर इंग्लिश स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए दिया।

श्री चौधरी ने बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सीखने की ललक ही भविष्य निर्माण की बुनियाद होती है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे प्राथमिक शिक्षा में मिले व्यवहारिक अभ्यास ने उन्हें आईएएस बनने तक की यात्रा में मदद की। उन्होंने कहा कि रटंत विद्या नहीं, समझ कर लिखने की आदत ने उन्हें कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति का कौशल दिया।

“शिक्षा बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम”

श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही वे छत्तीसगढ़ के बायंग गांव से निकलकर आईएएस बने, राजधानी रायपुर के कलेक्टर रहे और आज प्रदेश के वित्त मंत्री हैं। उन्होंने बच्चों को देश-दुनिया के प्रति जागरूक रहने, करियर के नए विकल्पों को समझने और लगातार खुद को अपडेट करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ करियर के नए अवसर भी जन्म ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि, “आज जो छात्र सीखने की ललक और तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे, वही कल सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे।”

राष्ट्रीय संस्थानों और लाइब्रेरी पर विशेष ध्यान

वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना पर जोर दे रही है। नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना, IIT, IIM, NIT, NLU, NIFT जैसे संस्थानों की उपस्थिति और रायगढ़ में बन रही प्रदेश की सबसे बड़ी नालंदा लाइब्रेरी इसका उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

अन्य अतिथियों ने भी किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में उपस्थित लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने शिक्षा को जीवन का सबसे मजबूत आधार बताते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केवल नंबरों की दौड़ नहीं, खेल और सर्वांगीण विकास भी उतना ही जरूरी है। महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए नटवर स्कूल से जुड़े अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्रों को किताबें और गणवेश वितरित किए।

उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षाधिकारी डॉ. के. वेंकट राव, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, नागरिकगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button