जिले के सभी एसडीएम तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों के लिए कार्यशाला आयोजित, राजस्व प्रकरणों के बटांकन सीमांकन और ऑनलाईन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया

1 Min Read

कार्यशाला के उपरांत सभी एसडीएम तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और पटवारियों का टेस्ट भी लिया गया

जशपुरनगर 26 नवम्बर 2022/छत्तीसगढ़ शासन के दिशानिर्देश में  कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की उपस्थिति में राजस्व प्रकरणों के आनलाईन नामांतरण बंटवारा किए जाने के संबंध में आज कलेक्टोरेट मंत्रणा सभा कक्ष में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सभी पटवारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा बंटाकन, सीमांकन और राजस्व प्रकरणों का आनलाइन संबंध में जानकारी दी गई कार्यशाला के उपरांत सभी  राजस्व अधिकारियों और पटवारियों का एक छोटा सा टेस्ट भी लिया गया ताकि बेहतर तरीके से बिन्दुओं की जानकारी हो सके कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कार्यशाला के उपरांत प्रशिक्षुक नायब तहसीलदार को प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों का भली-भांति निराकरण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आनलाइन आवेदन का बेहतर निराकरण के लिए आज कार्यशाला रखा गया था।

Share This Article
Leave a Comment