
जिले में कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन नहीं करने वाले 3949 लोगो से कुल 9 लाख 75 हजार 430 रुपए के जुर्माना राशि की गई वसूल
जशपुरनगर 01 मई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले के सभी तहसीलों एवं नगरीय में कोविड-19 गाईड लाईन का कड़ाई से पालन करायी जा रही है एवं मास्क का उपयोग न करने वाले और तीन सवारी यात्रा करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिले में 25 फरवरी 2021 से 29 अपै्रल 2021 तक 3949 लोगो से कुल 9 लाख 75 हजार 430 रुपए का जुर्माना राशि वसूल किया गया हैै। जिसके अंतर्गत् तहसील जषपुर में 244 लोगों से 169400, कुनकुरी में 157 लोगों से 39600, बगीचा में 636 लोगों से 40100, सन्ना में 33 लोगों से 14500, पत्थलगांव में 55 लोगों से 20100, फरसाबहार में 84 लोगों से 26900, कांसाबेल में 87 लोगों से 18800, मनोरा में 173 लोगों से 18080, दुलदुला में 69 लोगों से 18500 रूपये का जुर्मान वसूल की गई है। इसी प्रकार नगरपालिका जशपुर में 479 लोगो से 53580 रूपये, नगर पंचायत कुनकुरी में 574 लोगो से 84700 रूपये, नगर पंचायत बगीचा में 270 लोगो से 105950 रूपये, नगर पंचायत पत्थलगांव में 240 लोगो से 53100 रूपये, नगर पंचायत कोतबा में 282 लोगो से 31720 रूपये एवं पुलिस विभाग जषपुर के द्वारा 566 लोगों से 280400 जुर्माना राशि वसूल की गई है।