जिले में रोजगार मेला से जशपुर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहा है- विधायक श्री विनय भगत….. कलेक्टर ने 15 युवाओं को जीफोरएस सिक्योरिटी कम्पनी में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया
जशपुरनगर 29 दिसम्बर 2021
जशपुर विधायक श्री भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेला का आयोजना किया गया। जहॉ स्थानीय निवासियों को 2 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए योग्य युवाओं को एक बड़ा अवसर भारत की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में रोजगार मेला से जशपुर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहें हैं।
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने मर्जी से रोजगार का चयन कर सकते हैं। आप अध्ययन करना चाहते हैं तो अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद में भी अच्छे रोजगार प्राप्त कर सकते है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर 15 युवाओं को जीफोरएस सिक्योरिटी कंपनी में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया साथ ही उन्होंने चयन होने के बाद भी किसी प्रकार की परेशानी या समस्या होने पर जिला प्रशासन से संपर्क कर अपनी समस्या बताने के लिए कहा है।
कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनी पेटीएम, रिलायंस जियो मार्ट, एम.आई.जी हॉस्पिटल हैदराबाद, एम.आर.एफ. टायर गुजरात, एस.आई.एस.सिक्योरिटी जिन्दल रायगढ़, वेल्सपुन इंडिया, यंग ब्रांड कांचीपुरम तमिलनाडु सहित 19 कंपनी में अपनी योग्यता अनुसार रोजगार हेतु समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। इन कंपनियों में 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग एवं आई.आई.टी तक के उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।




