निरज साहू…सुरजपुर
सुरजपुर-24 अप्रैल 2021/देश सहित छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गया है बीते 24 घंटे में सर्वाधिक नए केस सामने आए हैं। जबकि लोगों की मौत के आंकड़े भी रिकार्ड दर्ज कर चुकी है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला कलेक्टर के ऊपर कर दिया है। इस बीच सूरजपुर जिले में 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 26 अप्रैल तक जिले में लॉकडाउन लगाया गया था। यह लॉकडाउन का तीसरा चरण हैं। जो कि 26 अप्रैल से 5 मई तक रहेगा। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आदेश जारी किया है। कोरोना से हो रही मौतों को देखते हुए फैसला लिया गया है।