साइबर सेल का प्रभार कृष्णा साहू को…तो वही मानिकपुर चौकी उनि अशोक पांडे की जगह निरीक्षक नवीन देवांगन लेंगे …देखे लिस्ट
दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – चुस्त पुलिसिंग के नाम पर पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने विभिन्न थानों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अपेक्षित परफार्मेंस नहीं दिखाने वाले निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले हुए हैं।
जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को मेंटेन करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
अधिकारियों के कामकाज पर एसपी की नजर: थानों में अधिकारियों के कामकाज को लेकर एसपी भोजराम पटेल की पैनी नजर थी। यही कारण है कि उन्हाेंने शनिवार शाम को एक बड़ी कार्रवाई की। 6 निरीक्षक 5 उपनिरीक्षकों सहित एक महिला पुलिस का तबादला आदेश जारी किया।