न्यूज़

चलती ट्रेन में दरिंदगी, 21 साल की लड़की को खींचकर जबरदस्ती ले गया युवक और…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भोपाल: आज के समय में अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में जो मामला सामने आया है वह चलती ट्रेन का है जहाँ कुछ ऐसा हुआ कि जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरसल यह मामला भोपाल में दर्ज हुआ है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत चलती ट्रेन में दुष्कर्म हुआ है। जी हाँ और रेप की शिकार दिल्ली की 21 साल की लड़की बताई जा रही है। लड़की के साथ ये वारदात पैंट्री कार में हुई। बताया जा रहा है भोपाल GRP ने कहा कि लड़की ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसके साथ गलत काम किया और बाद में ट्रेन में दो लोगों को उसने घटना के बारे में बताया।

खबरों के अनुसार भोपाल आने के बाद उन्हीं दो लोगों के साथ लड़की थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। इस मामले में भोपाल रेलवे स्टेशन के डिप्टी मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि ‘कंट्रोल रूम से मैसेज आने के बाद जब हम पहुंचे तो ट्रेन का पैंट्री कार कोच अंदर से बंद था। कर्मी गेट खोल ही नहीं रहे थे। आखिरकार बमुशिकल कोच खुलवाकर सभी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। 15 से 20 लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया। इनमें से कुछ यात्री भी थे, जो टिकट लेकर पैंट्री कार में बैठे हुए थे।’

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पीड़िता ने बताया, ‘मैं पुरानी दिल्ली में रहती हूं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई से दिल्ली आने के लिए ट्रेन पकड़ी लेकिन भुसावल स्टेशन पर उतर गई। यहां से शाम 6 बजे यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) के AC कोच में बैठ गई। रात करीब 8 बजे नीली शर्ट पहने हुए मोटा-लंबा सा आदमी आया। वह मुझे जबरन जनरल बोगी की तरफ ले जाने लगा। कैंटीन वाले डिब्बे के पास जाकर बोला कि यहीं गेट के पास सो जाओ। थोड़ी देर बाद वही आदमी वापस आया और मुझे उठाकर पैंट्री कार में ले गया। मेरे साथ उसने गलत काम किया। मैं चिल्लाई तो मुझे तीन-चार चांटे मारे। धमकी दी कि किसी को बताया तो ट्रेन से धक्का देकर मार डालूंगा। मैं रोती हुई अपना सामान उठाकर दूसरे डिब्बे में चली गई। उस वक्त रात के 10 बजे रहे होंगे।’ अब इस मामले को जानने के बाद सोशल साइट्स पर बवाल मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ इस मामले को जानने वालों के होश उड़े हुए हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button